Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रि के अवसर पर फूलों से सजा माता वैष्णो देवी का भवन; श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को किया Alert!

September 23, 2025

नवरात्रि के अवसर पर फूलों से सजा माता वैष्णो देवी का भवन; श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को किया Alert!

Maa Vaishno Devi : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकूट पहाड़ियों पर स्थित पवित्र माता वैष्णो देवी मंदिर को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया है। वहीं नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। फूलों से सजे दरबार और रोशनी से जगमगाता मंदिर परिसर भक्तों के लिए उत्सव का अद्भुत माहौल बना रहा है।

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को किया Alert !

इस बीच, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने सोशल मीडिया पर चल रही कुछ भ्रामक गतिविधियों पर चिंता जताई है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनरी चरवा, चोला या किसी भी प्रकार की उपहार सामग्री की बिक्री नहीं करता है।

श्राइन बोर्ड ने बताया कि कुछ लोग फर्जी सोशल मीडिया पेज बनाकर खुद को मंदिर प्रशासन से जुड़ा दिखाते हैं और श्रद्धालुओं को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। इन फर्जी पेजों पर चुनरी चरवा, चोला और पूजा सामग्री बेचने का दावा किया जा रहा है, जबकि बोर्ड का इससे कोई संबंध नहीं है।

बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की

बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी फर्जी लिंक या पेज पर भरोसा न करें और किसी तरह की खरीदारी या भुगतान न करें। अगर कोई संदिग्ध पेज सामने आए तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस या बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर दें। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह भी कहा कि मंदिर में पूजा और प्रसाद से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं केवल आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही की जाती हैं। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने पूरी नवरात्रि के दौरान विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सहज तरीके से माता के दर्शन कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें