Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व CM जयराम ठाकुर ने किया नए BJP कार्यालय का उद्धाटन, बोले- भाजपा हर जिले में संगठन को कर रही मजबूत

September 26, 2025

पूर्व CM जयराम ठाकुर ने किया नए BJP कार्यालय का उद्धाटन, बोले- भाजपा हर जिले में संगठन को कर रही मजबूत

हिमाचल डेस्क. हिमाचल प्रदेश के मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने BJP के नए जिला कार्यालय का उद्धाटन किया है। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन को हर जिले में मजबूत करने के लिए अपने कार्यालय स्थापित कर रही है। मंडी में फिलहाल यह अस्थायी कार्यालय है, लेकिन पार्टी जल्द ही स्थायी भवन भी तैयार करेगी।
जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि मंडी में जमीन तलाशने का काम चल रहा है और जल्द ही स्थायी भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। पार्टी का यह नया कार्यालय न सिर्फ संगठन को मजबूती देगा बल्कि जनसेवा, विकास और सुशासन की दिशा में केंद्र के रूप में काम करेगा।

जयराम ठाकुर ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

जयराम ठाकुर ने कार्यालय शुभारंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- आज मंडी में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी के साथ जिला भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। यह नया कार्यालय क्षेत्र में संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनसेवा, विकास और सुशासन के हमारे संकल्प को और गति देने का केंद्र बनेगा।

लेह की हिंसक घटनाओं की आलोचना

कार्यक्रम के बाद जयराम ठाकुर ने लेह में हुई हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, जो लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी पर कसा तंज

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस खुद वोट चोरी कर सत्ता में आई थी और अब भाजपा पर आरोप लगा रही है। राहुल गांधी की देश में कोई स्वीकार्यता नहीं है और जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। उनके आरोपों का कोई महत्व नहीं रह गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें