Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में दूसरी जिला स्तरीय इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप आयोजित, डीएवी मनाली ने 12 स्वर्ण पदकों के साथ हासिल किया पहला स्थान

October 12, 2026

कुल्लू में दूसरी जिला स्तरीय इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप आयोजित, डीएवी मनाली ने 12 स्वर्ण पदकों के साथ हासिल किया पहला स्थान

कुल्लूः ग्राम पंचायत बाशिंग के सामुदायिक भवन में कराटे संघ जिला कुल्लू द्वारा एक दिवसीय दूसरी जिला स्तरीय इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 75 कराटे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में ब्रिलिएंट ग्लोबल स्कूल, ट्रिनिटी स्कूल, डीएवी कटरांई, डीएवी मौहल, डीएवी मनाली, पीएएमएस लरांकेलो, संस्कार वैली स्कूल, कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल, रावमापा मनाली, कुल्लू वैली स्कूल, भारत-भारती स्कूल, पीएम श्री रावमापा सुल्तानपुर तथा मदर टच, रावमापा ढालपुर स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन और मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत बाशिंग की उपप्रधान निर्मला ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

लड़कों के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में रिशान, रियांश शर्मा, निर्भय धिमान, अविराज सिंह, दार्शिक डोगरा, आर्शिव सूद, यक्षित शर्मा, रुद्रा, अभि शर्मा, विपुल कश्यप, मिहिर शर्मा, नवीन, रूपलाल, शिवेन, प्रणव ठाकुर, मनीष पली राना, जिग्मेद उर्गेन, लक्ष्य, शौर्य राशपा, अर्णब, कृतज्ञ सूद, अनिकेत ठाकुर, चंद्रकांत, अंशुल ठाकुर और विहान ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

अद्वित महाजन, आरव जंबाल, ईयान वर्मा, ओजस सिंह,कृशव सरोहा, विराज शर्मा, काव्यांश कश्यप, दक्षित ठाकुर, कनिष्क, अर्श मलिक, दविंदर ठाकुर, लक्षित मनकोटिया, नीरज सूरी, आयुष चंदेल, आयुष सिंह और यश नेगी ने रजत पदक प्राप्त किया। पार्थ राजपूत, काविश सूद, ओजल सिंह, यश शर्मा, रुद्राक्ष, आयुष जरयाल, नमन ठाकुर, समर, अर्णव भारद्वाज, कृष्णा सिंह और योगी विरेन ने कांस्य पदक हासिल किया।

लड़कियों के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में नोरजिन वांगमो, कृतिका अवस्थी,वृधि शर्मा, प्रिशा शर्मा, श्रीजा गोयल, योगी रूही, अन्वेषा, सान्वी जोशी, पदमा बोध, हिमांगी, विनुका, आराध्या सूद, अर्याना शर्मा, नैंसी राजपूत, हिमांशी ठाकुर, वीनस, सिहोना ठाकुर और सानिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ओजस्विता, जेनिका, दृष्टि ठाकुर और कशिश ने रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में डीएवी मनाली ने 12 स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्रिलिएंट ग्लोबल स्कूल ने 11स्वर्ण पदक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी मौहल ने पाँच स्वर्ण पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ऑफिशियल के रूप में सेंसेई हरीश शर्मा ने रैफरी एवं लीला कार्की, कुमकुम शर्मा, सानिया, अभी शर्मा, अर्जुन, परस राम ने अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान कराटे संघ जिला कुल्लू के चेयरमैन वेद प्रकाश, वाइस प्रेजिडेंट सुधांशू सूद,महासचिव के. एस. पराशर और सहसचिव नरोत्तम चंद कोच सुरेश नेगी, कोच अजय कुमार, चेतन सिंह, अंजनी ठाकुर भी उपस्थित रहे।

संघ के महासचिव के0एस0 पराशर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में कराटे खेल के प्रति रुचि विकसित करना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें