Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाभा के बौड़ां गेट इलाके में डेंगू के 8 मामले सामने आए

September 26, 2025

नाभा के बौड़ां गेट इलाके में डेंगू के 8 मामले सामने आए

पटियाला: डेंगू से बचाव के लिए हर शुक्रवार को मनाए जा रहे ड्राई डे के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गलियों/मोहल्लों में घर-घर जाकर जमा पानी के स्नेतों की जांच की। टीमें पटियाला के हॉट स्पॉट इलाकों लाहौरी गेट, बाजवा कॉलोनी, भारत कॉलोनी, नाभा रोड, सूलर, मजीठिया एन्क्लेव, सफाबादी गेट में गईं, जहां मौके पर मिले लारवा को नष्ट किया। इसके साथ ही नाभा में जहां बौड़ां गेट इलाके में डेंगू के 8 मामले सामने आए हैं, वहां एसडीएम नाभा डा. इस्मत विजय सिंह, एसएमओ नाभा डा. वीनू गोयल और जिला महामारी विशेषज्ञ डा. सुमित सिंह म्यूनीसिपल कमेटी नाभा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ प्रभावित इलाके के घरों में पहुंचे और लोगों को जागरुक किया।

एसडीएम ने कमेटी के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन घरों से लगातार समझाने के बावजूद लारवा मिल रहा है, उनके चालान किए जाएं। जिला महामारी विशेषज्ञ डा. सुमित सिंह ने बताया कि इस बार पूरे पटियाला जिले में अब तक डेंगू के 167 मामले पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह जिला भर में 41,660 घरों में डेंगू के लारवा की जांच की गई तथा टीमों ने 861 स्थानों पर पाए गए लारवा को मौके पर ही नष्ट कर दिया। ड्राई डे अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य टीमों द्वारा 849323 घरों का सर्वेक्षण किया है, जिनमें से 7887 स्थानों पर पाए गए लारवा मौके पर ही नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: Himachal: तापमान बढ़ने से दरकने लगे बर्फ के पहाड़, लाउडस्पीकर से लगातार चेतावनी दे रही पुलिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें