
झज्जर: बीती रात को एक किसान ने धान की फसल खराब होने से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। झज्जर जिले के एक गांव में एक किसान ने फसल खराब होने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। गांव मुंडाहेड़ा के किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। अस्पताल में आज शव का पोस्टमॉर्टम होगा। घटना बीती शाम की है, दरअसल भिंडावास झील पर पास के ही गांव का एक व्यक्ति गुजर रहा था, तभी वहां पर एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका देखा। जिसकी सूचना व्यक्ति ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए। मृतक की पहचान मुंडाहेड़ा निवासी 45 वर्षीय सूबे सिंह के रूप में हुई है। झज्जर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे परिजन।
मेष: दिन शुभ रहेगा...