देवीगढ़: सनौर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बेहद खस्ताहाल और दयनीय स्थिति के विरोध में आज क्रांतिकारी किसान यूनियन ब्लॉक भुनरहेड़ी ने ब्लॉक अध्यक्ष सुखविंदर सिंह लाली के नेतृत्व में इलाका निवासियों ने भुनरहेड़ी में पटियाला-पहेवा हाईवे को चार घंटे तक जाम किया और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष सुखविंदर सिंह लाली महमूदपुर ने कहा कि पटियाला जिले में सनौर हलका सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित हलका है, जहां 2023 में आने वाली भारी बाढ़ के कारण पटियाला-पेहवा हाईवे, भुनरहेड़ी से घारम वाया शादीपुर आदि कई बड़ी-छोटी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। टूटी सड़कों के कारण किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर खराब हो रही हैं।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार अरमान सिंह ने किसानों को लिखित में आश्वासन दिया कि 20 दिन के अंदर पटियाला से घराम वाया शादीपुर तक सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर परमजीत सिंह महमूदपुर, गुरमीत सिंह दित्तुपुर प्रदेश नेता, सुखविंदर सिंह तुलेवर जिला अध्यक्ष, गुरचरणसिंह पारोड़, सिंगारा सिंह डकाला, गुरदीप सिंह मेंदरहेंडी, टेक सिंह समाना, हरजीत सिंह नाभा, कुलवंत सिंह सफेदा, परमिंदर पूनियां, करनैल सिंह पंजौला, गुरजिंदर सिंह दंदोआ, जगरूप सिंह तेजान, हरविंदर सिंह नाभा, सरबजीत सिंह मांगट, कुलवंत गिर दौलतपुर, हरचंद सिंह महमूदपुर के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ
मेष: दिन शुभ रहेगा...