Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांव फिसलने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

October 3, 2025

पांव फिसलने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमाचल डेस्क. चम्बा जिले का एक व्यक्ति मलाणा में पांव फिसलने से गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। नायब तहसीलदार हेमराज ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि मलाणा के पास एक व्यक्ति पांव फिसलने के कारण गिर गया और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: इस खतरनाक बीमारी से जंग लड़ रहा 1 साल का युवांश, इंजेक्शन के लिए चाहिए 9 करोड़

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 8 नेपाली मजदूरों और चम्बे के कुछ लोगों की मदद से शव को कुल्लू पहुंचाया। मृतक की पहचान भारत सिंह (48) पुत्र राम सेन निवासी भिंगा तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई है। ए. एस.पी. कुल्लू संजीव चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी; जानें लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें