Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में टेका माथा, देखें तस्वीरें

October 9, 2025

दुबई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में टेका माथा, देखें तस्वीरें

चण्डीगढ़: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलें एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने विदेश दौरे के दौरान दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में अरदास कर देश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मनोहर लाल ने कहा कि गुरूओं की वाणी आज भी मानव जाति का मार्गदर्शन कर रही हैं। हम सभी को गुरूओं के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहे। हमें गुरूओं के संदेशों पर अमल कर उन्हें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने दुबई में प्रगति कर रहे, सिख व पंजाबी समाज की तारीफ की और स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया

 

केंद्रीय मंत्री का दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में पहुचनें पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सुरिंदर सिंह कंधारी और प्रबंधक सेवक एसपी सिंह ओबेरॉय ने उन्हें सिरोपा और सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ काउंसलेट जनरल सतीश कौशिक साथ मौजूद थे। इस दौरान डॉ. प्रभलीन सिंह ने हरियाणा प्रदेश में सिख समाज के लिए किए जा किए गए कार्यों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

देखें सभी तस्वीरें…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें