Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी! Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कीमत और फीचर्स

October 14, 2025

खुशखबरी! Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कीमत और फीचर्स

Realme P4 5G : Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए 7000mAh बैटरी वाले फोन Realme P4 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग दिवाली सेल में यह फोन लॉन्च प्राइस से 6,000 रुपये तक सस्ते में उपलब्ध है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ कई हाईएंड फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो लंबी बैटरी लाइफ और हाई-एंड फीचर्स चाहते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

दिवाली सेल में कीमत और ऑफर

Realme P4 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है:

6GB RAM + 128GB स्टोरेज – शुरूआती कीमत ₹18,499
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹19,499
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹21,499

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में यह फोन ₹16,999 की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट के साथ इसे ₹14,999 में खरीदा जा सकता है। फोन के तीन कलर ऑप्शन हैं- स्टील ग्रे, इंजन ब्लू और फोर्ज रेड।

Realme P4 5G के प्रमुख फीचर्स

डिस्प्ले: 6.77 इंच का AMOLED पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
स्टोरेज और RAM: 8GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15

कैमरा और सुरक्षा फीचर्स

Realme P4 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है

मेन कैमरा: 50MP
सेकेंडरी कैमरा: 8MP
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग: 16MP कैमरा

फोन IP65 और IP66 रेटिंग सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग

बही अगर फ़ोन के बैटरी की बात करें तो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। इसके साथ ही यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें