Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Winter skin care: सर्दियों में क्यों हो जाती है स्किन ड्राई? जानें त्वचा की देखभाल के आसान टिप्स

October 18, 2025

Winter skin care: सर्दियों में क्यों हो जाती है स्किन ड्राई? जानें त्वचा की देखभाल के आसान टिप्स

Winter skin care : सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और कम नमी के कारण अधिकतर लोगों की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। कई बार मॉइश्चराइज़र लगाने और घरेलू नुस्खे अपनाने के बाद भी स्किन ड्राई बनी रहती है। इसका कारण सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी हो सकती है। आइए जानते हैं किन पोषक तत्वों की कमी से त्वचा सूखने लगती है और सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने के क्या उपाय हैं।

किस विटामिन की कमी से त्वचा होती है ड्राई?

सर्दियों में मुख्य रूप से विटामिन A, C और E की कमी के कारण त्वचा रूखी हो जाती है।
विटामिन A त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा खुरदरी और फटने लगती है।
विटामिन C कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है, जिससे त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनी रहती है।
विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।
इन विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में गाजर, शकरकंद, अंडे, नट्स, खट्टे फल, एवोकाडो और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।

ये भी पढ़े : दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली की हवा… ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI

सर्दियों में स्किन की देखभाल कैसे करें?

1. हाइड्रेटेड रहें: सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर और त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

2. मॉइश्चराइज़र लगाएं: नहाने के तुरंत बाद और सोने से पहले अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइज़र लगाएं। तिल या नारियल का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है।

3. माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें: ऐसे साबुन या क्लींजर चुनें जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को खत्म न करें। ग्लिसरीन युक्त उत्पाद बेहतर विकल्प हैं।

4. धूप जरूर लें: सर्दियों में विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना सुबह 15-30 मिनट धूप में बैठें। यह त्वचा और हड्डियों दोनों के लिए फायदेमंद है।

Video : चांदी की बढ़ती कीमतों से हड़कंप, दिवाली पर भी बाजार खाली
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़ा कोई भी नया उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें