पंजाब डेस्क: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकी साजिश पर बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि अमृतसर पुलिस ने दो आतंकवादी गुर्गों महकदीप सिंह महक और आदित्य अधी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक अत्यंत खतरनाक एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) बरामद किया गया है, जिसे किसी संभावित आतंकी हमले में उपयोग किए जाने की आशंका जताई गई है।
In an intelligence based operation, Amritsar Rural Police, in close coordination with central agencies, apprehends two terror operatives Mehakdeep Singh @ Mehak and Aditya @ Adhi from #Amritsar and recovers one Rocket Propelled Grenade (#RPG).
Preliminary investigation reveals… pic.twitter.com/lBH3RXW60Z
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 21, 2025
ISI के एजेंटों के सीधे जुड़े थे तार
पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंटों के सीधे संपर्क में थे। इसके अलावा, इनका जुड़ाव फिरोजपुर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी सामने आया है, जो पहले से ही आतंकी गतिविधियों में संलिप्त माना जा रहा है।
पुलिस ने गहराई से जांच की शुरू
इस मामले में अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यह RPG किसी महत्वपूर्ण टारगेट को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा था।
ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद पंजाब में सांस लेना हुआ मुश्किल, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा इन इलाकों का AQI
मेष: दिन शुभ रहेगा...