Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘NDA के साथ विकास, महागठबंधन के साथ विनाश’, जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

October 23, 2025

‘NDA के साथ विकास, महागठबंधन के साथ विनाश’, जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता के सामने साफ विकल्प है, “एनडीए के साथ विकास और महागठबंधन के साथ विनाश”।

 ये भी पढ़ें:   ‘बचके रहना रे मोदी जी’, आसियान सम्मेलन में वर्चुअल भागीदारी पर जयराम रमेश का तंज

जेपी नड्डा का तेजस्वी यादव पर हमला 

जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव और राजद पर निशाना साधते हुए कहा, “महागठबंधन के नए घोषित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और उनकी पार्टी सिर्फ़ विनाश का प्रतीक हैं। पिछले समय में बिहार ने अंधकार का दौर देखा है, अब विकास का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले 20 सालों में बिहार में काफी बदलाव आया है। नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। आज 44 में से 26 वंदे भारत ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।”

 

तेजस्वी यादव सीएम फेस घोषित 

इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, और जनता उनका साथ देगी।महागठबंधन ने मुकेश सहनी (विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख) को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “हम सिर्फ़ सत्ता पाने नहीं, बल्कि बिहार को बदलने के लिए एकजुट हुए हैं। हम सब मिलकर 20 साल पुरानी बेकार डबल इंजन सरकार को हटाएँगे, जहाँ एक इंजन भ्रष्ट है और दूसरा आपराधिक।”

 ये भी पढ़ें: 24000 हुए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम… रिकॉर्ड हाई के बाद आई बड़ी गिरावट

एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला 

इस बार बिहार में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (एमएल) और वीआईपी पार्टी हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें