Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया सिर्फ प्यार से चलती है, वीडियो संदेश से सोनू सूद ने किया प्रेरित

October 26, 2025

दुनिया सिर्फ प्यार से चलती है, वीडियो संदेश से सोनू सूद ने किया प्रेरित

मुंबई :  अभिनेता सोनू सूद अपनी अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वह लोगों की मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं और साथ ही लोगों को भी मदद के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इस बीच शनिवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे लोगों को मदद के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते दिखे।

ये भी पढ़ें – गायक हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने फोन कॉल कर मांगे इतने लाख

वीडियो में अभिनेता कहते हैं, “अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा है, तो ऊंची दीवारें नहीं, बल्कि बड़ी मेज बनाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके साथ भोजन कर सकें। बांटने से प्यार बढ़ता है और गम घटता है। अगर हम और तुम मिलकर हाथ थाम लें तो यह दुनिया बदल सकती है। अगर आपके पास अतिरिक्त है तो उसे बांटकर देखिए। किसी के साथ खुशियां साझा करके देखिए। फिर देखिए, कैसे जीवन के रंग बदलते हैं।

दुनिया सिर्फ प्यार से चलती है, वीडियो संदेश से सोनू सूद ने किया प्रेरित

यह दुनिया सिर्फ प्यार से चलती है।” उनकी ये बातें न केवल दिल को छूती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा भी देती हैं।” वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में बस एक नीला हार्ट इमोजी लगाया। अभिनेता ने हमेशा अपने कार्यों से दिखाया है कि मानवता और करुणा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करके लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

ये भी पढ़ें –  गुरुद्वारा लंगर साहिब ने बाढ़ प्रभावित पंजाब में गेहूं बीज और उर्वरक वितरित किए”

अब वे पंजाब में आई बाढ़ के बाद भी छोटे-छोटे गांवों में जाकर जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं और लोगों के घर बनवाने का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि एक्टर को सोशल मीडिया और रियल लाइफ में लोग मसीहा की तरह मानते हैं। सोनू को आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। फिल्म में एक्टर के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी दिखे थे। वह फिल्मों में अभिनय के अलावा, विज्ञापन और व्यवसायों से भी जुड़े हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें