नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन, जिसे उन्होंने “महाठगबंधन” कहा, अंदरूनी झगड़ों और अराजकता से भरा हुआ है। शाह के मुताबिक, विपक्षी दल एनडीए से लड़ने के बजाय आपस में ही लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों की कमर तोड़ी’, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी
अमित शाह ने कहा कि एनडीए के पांच दल पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को “जंगलराज” से निकालकर सुशासन और विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।खराब मौसम के कारण अमित शाह हेलीकॉप्टर से समस्तीपुर नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्होंने जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, “मैं माफी चाहता हूं कि खराब मौसम की वजह से मैं उजियारपुर नहीं आ सका, लेकिन आपसे वर्चुअल रूप में बात कर रहा हूँ।”
अमित शाह ने मतदाताओं से अपील की कि वे एनडीए के 20 साल के सुशासन और विपक्ष के 15 साल के ‘जंगलराज’ के बीच अंतर को देखें और सोच-समझकर वोट करें। उन्होंने कहा, “6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। उस दिन आपको तय करना है कि बिहार की सत्ता उन लोगों को देनी है जिन्होंने 15 साल ‘जंगलराज’ चलाया या उन्हें जो 20 साल से बिहार में विकास लाए।”
यह भी पढ़ें: इस योजना से महिलाओं को मिल रहे 10 हजार रुपए, जानें कैसे करें आवेदन
2025 के बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच होगा। एनडीए में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी, दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोक दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। इसमें से पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...