नेशनल डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं, खासकर जनरेशन जेड को यह दिखाएंगे कि मोदी “चुनाव में हेराफेरी (चोरी)” करके प्रधानमंत्री बने हैं।
यह भी पढ़ें: ‘RSS और BJP ने कभी अपने दफ्तरों में वंदे मातरम नहीं गाया’, मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप
राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास बहुत सारे सबूत हैं। हम यह दिखा देंगे कि भाजपा ने चुनाव में धांधली की और मोदी जी चुनाव चोरी के जरिए प्रधानमंत्री बने।” उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ।राहुल ने एक ब्राजीलियाई महिला की फर्जी वोटिंग का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि “एक ब्राज़ीलियाई नागरिक की फोटो पर वोट कैसे डाला जा सकता है?”
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “…We have a lot of material, we will continue this process. We will clearly show India’s GenZ and youth that Narendra Modi became the PM through ‘chunav chori’ and BJP indulges in ‘chunav chori’…”
On a BJP leader reportedly… pic.twitter.com/Is3GCRClg9
— ANI (@ANI) November 7, 2025
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर चुनाव परिणामों में हेरफेर कर रहा है, जिससे भारत के संविधान पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा, “संविधान कहता है, ‘एक व्यक्ति, एक वोट’, लेकिन हरियाणा में हुआ ‘एक व्यक्ति, अनेक वोट’। यही चीज़ बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी हो रही है।”
इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ, जिसमें 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले गए। लगभग 3.75 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र थे। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
यह भी पढ़ें: सड़कों और हाईवे से हटाए जाए आवारा पशु… सुप्रीम कोर्ट का कड़ा निर्देश
बिहार में राजग (भाजपा, जदयू, हम, लोजपा-रालोद आदि) दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि महागठबंधन (कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी) सत्ता वापसी के प्रयास में है। इसके साथ ही जन सुराज पार्टी भी अकेले 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...