Today’s Weather 16 Nov 2025: उत्तर भारत में नवंबर के मध्य में ही कड़ाके की ठंड दस्तक देने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट लेते ही मैदानी इलाकों में पारा तेजी से नीचे लुढ़क रहा है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में रविवार की सुबह घने और हल्के कोहरे के साथ हुई, जिससे लोगों को दिसंबर-जनवरी जैसी ठिठुरन का एहसास होने लगा है।
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का शुरुआती असर
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 9–10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा कई इलाकों में फैला दिखाई दिया। तापमान गिरते ही राजधानी में ठंड का प्रभाव और स्पष्ट हो गया है। इस बीच हवा की गुणवत्ता भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। बवाना में AQI 430 के पार रिकॉर्ड किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ठंड और प्रदूषण का ये डबल अटैक लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- सोने की कीमत 4,694 रुपए तक बढ़ीं, जानें कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना
यूपी-बिहार में तापमान में और गिरावट की चेतावनी
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर पूर्वी यूपी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पूर्वी यूपी में आज का दिन कोहरे के साथ शुरू हुआ, जबकि बिहार में पछुआ हवाओं ने ठंड को और तीखा बना दिया है। पटना, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और आसपास के जिलों में तापमान तेजी से नीचे जाने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए इस दिन होगी नीलामी, KKR का पर्स सबसे भारी तो CSK खरीदेगी 9 खिलाड़ी!
पहाड़ों में मौसम के करवट लेने के संकेत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर में दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है, जिससे पहाड़ी इलाकों में तीखी सर्दी और घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने मौसम को और शीतल बना दिया है। ताबो, कुकुमसेरी, लाहौल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना बरकरार है। वहीं उत्तराखंड में बादलों का आना-जाना दिनभर जारी रह सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...