Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMAT 2026: आवेदन की बढ़ी लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

November 18, 2025

CMAT 2026: आवेदन की बढ़ी लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

CMAT 2026: सीमैट 2026 (CMAT 2026) में शामिल होने का मौका उम्मीदवारों के लिए अब और बढ़ गया है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। ऐसे उम्मीदवार जो अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब निर्धारित नई तिथि तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिस उम्मीदवार सीएमएटी की वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

नई अंतिम तिथि क्या है?
एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अब 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले निर्धारित तिथि के बाद कई अभ्यर्थियों ने आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद एनटीए ने यह निर्णय लिया। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया है?
जारी सूचना में बताया गया कि 17 अक्टूबर 2025 को जारी सार्वजनिक घोषणा के संदर्भ में और अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। यह बदलाव उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जो किसी कारण से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे।

इसके अलावा, आवेदन शुल्क का अंतिम भुगतान भी 24 नवंबर 2025 तक किया जा सकेगा। आवेदन में सुधार (Correction Window) 26 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध CMAT 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन बनाएं।
लॉगिन के बाद आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा करें।
अंत में फॉर्म सबमिट कर उसकी एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें