
चरखी दादरी के बाढड़ा क्षेत्र में गांव जीतपुरा के पास बुधवार को पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें: करनाल बस हादसे में छात्रा गंभीर घायल, 24 दिन बाद FIR दर्ज
घायल की पहचान डालावास निवासी युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांव जुई की ओर जा रहा था, तभी सामने से आई पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद युद्धवीर सड़क पर गिर गया और उसे कई चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में चार दोषी, अदालत 24 को सुनाएगी सजा
मेष: दिन शुभ रहेगा...