Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गगसीना में पराली स्टॉक में अचानक आग, किसान हुआ तबाह

November 28, 2025

गगसीना में पराली स्टॉक में अचानक आग, किसान हुआ तबाह

करनाल। गगसीना गांव में वीरवार सुबह पराली के एक विशाल स्टॉक में रहस्यमयी आग भड़क उठी। उठती लपटें दूर तक दिखीं, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें: विस्फोट की साजिश नाकाम, करनाल में बड़ा हादसा टला

घटना के वक्त खेतों की रखवाली कर रहे चौकीदार दयाराम ने सबसे पहले आग को देखा। उन्होंने तुरंत स्टॉक मालिक और पुलिस को जानकारी देकर राहत कार्य शुरू करवाया।

मतलोडा निवासी पीड़ित किसान खान्नू ने बताया कि उन्होंने गगसीना और पिचौलिया क्षेत्र के पास करीब 20 हजार क्विंटल पराली के बंडल तैयार कर स्टोर किए थे। किसान का कहना है कि किसी की जानबूझकर की गई हरकत से लाखों का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई बेहद कठिन है।

उन्होंने कहा कि खेतों में पराली जलाने पर सरकारी पाबंदी के चलते पराली को बंडल बनाकर रखा गया था। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें