पंचकूला। सेक्टर-20 के एक व्यापारी को मशहूर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 6.60 लाख रुपये ले लिए। मामले की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: पानीपत सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
पीड़ित हरसूल सूद ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में टाइल्स का कारोबार करते हैं। 29 अक्टूबर को उन्होंने एक प्रतिष्ठित ब्रांड की डिस्ट्रीब्यूटरशिप पाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी भरी। इसी दौरान उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए व्हाट्सऐप पर भेजा गया फॉर्म भरने को कहा।
हरसूल ने निर्देश अनुसार फॉर्म भर दिया। इसके बाद ठगों ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 85 हजार रुपये जमा करवा लिए। चार नवंबर को दोबारा फोन कर उनसे एग्रीमेंट लेटर पर साइन कर भेजने की बात कही गई। दस्तावेज भेजते ही सिक्योरिटी राशि के तौर पर 5.75 लाख रुपये और ले लिए गए।
ठगों ने दावा किया कि कंपनी की टीम जल्द ही डिस्प्ले लगाने पहुंच जाएगी, लेकिन कई दिन बीतने पर भी कोई नहीं आया। शंका होने पर जब व्यापारी ने असली कंपनी से बात की, तब पता चला कि न तो ऐसी कोई वेबसाइट है और न ही डिस्ट्रीब्यूटरशिप प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके बाद व्यापारी को ठगी का पता चला।
साइबर क्राइम थाना एसएचओ युद्धवीर के अनुसार, शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की पहचान, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...