
महम : जिले के लाखनमाजरा गांव के पास दो स्कूली बसें टकराने से 10 स्कूली बच्चे व 2 अन्य घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे लाखनमाजरा सीएचसी के पास हुआ बताया गया है। मौके पर लाखनमाजरा थाना प्रभारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि ग्लोबल स्कूली भगवतीपुर की बस बच्चों को लेकर स्कूली की तरफ जा रही थी तभी बाईपास से यूटर्न लेते समय रोहतक की तरफ से आ रही विकास हाई स्कूली स्कूली शाहपुर जींद की बस रोहतक की तरफ से आ रही थी।
विकास स्कूली की बस ने ग्लोबल स्कूली की बस में टक्कर मार दी जिससे स्कूली बस पलट गई।उन्होंने बताया कि स्कूली बस में 15 बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चों की चीख पुकार मची जिसमें 10 बच्चे घायल हो गए हैं।जिन्हें ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर रूप से घायल बच्चों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।जहां उनका ईलाज चल रहा है। थाना प्रभारी समरजीत का कहना है कि बस चालकों की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है और अभी पूछताछ जारी है। बारात की बस में भी दो घायल बताए जा रहे हैं वहीं दोनों बसों के चालक भी घायल हैं।
उन्होंने बताया कि बारात की बस में प्रमोद की पत्नी ज्योति व एक अन्य 11 वर्षीय बच्चा हिमांशु भी घायल बताया जा रहा है। इसके अलावा ग्लोबल स्कूली भगवतीपुर स्कूली की बस में बूढ़ा खेड़ा गांव वासी जसबीर की 11 वर्षीय बेटी वान्या और एक अन्य 11 वर्षीय छात्र अभि घायलों में शामिल हैं। सभी बच्चों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है वहीं गम्भीर घायलों को रोहतक पीजीआई ईलाज के लिए ले जाया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है। घायलों का हालचाल जानने के लिए रोहतक जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता व रोहतक एसपी सुरेंद्र सिंह रोहतक पीजीआई पहुंचे।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द करेंगे विवाह, कहा- माता जी की पसंद…
मेष: दिन शुभ रहेगा...