Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सियासी हलचल: चंडीगढ़ की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अब BJP में होंगी शामिल, जानें वजह

December 2, 2025

पंजाब में सियासी हलचल: चंडीगढ़ की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अब BJP में होंगी शामिल, जानें वजह

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) की चंडीगढ़ यूनिट की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट आभा बंसल आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रही हैं। उनकी जॉइनिंग पार्टी के स्टेट ऑफिस में होगी, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर सिंह रैना और स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट अश्विनी शर्मा मौजूद रहेंगे।

AAP से अब BJP की राह क्यों?

आभा बंसल ने अगस्त 2025 में AAP से इस्तीफा दिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि वह पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से पार्टी में आई थीं, लेकिन उन्हें चंडीगढ़ यूनिट में जिम्मेदारी दी गई। अपने राजनीतिक फोकस और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के मेल न खाने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। अब उनके BJP में शामिल होने को पंजाब में पार्टी की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कौन हैं आभा बंसल?

मोहाली की रहने वाली आभा बंसल वर्ष 2023 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं। वह सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और Ame Foundation के माध्यम से कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा रही हैं।

उनके पति सुनील बंसल मोहाली के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और IT सिटी में IT व CCTV मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा व्यवसाय संभालते हैं। सामाजिक नेटवर्किंग और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ भी मजबूत मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: नौकरी पाने का सुनहरा मौका… 25 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी; जानें पूरी जानकारी

राजनीतिक समीकरणों में नया मोड़

आभा बंसल के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को मोहाली व आसपास के इलाकों में सामाजिक रूप से सक्रिय महिला नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह कदम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें