पटियाला: पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पटियाला जिले में जिला परिषद के 23 तथा 10 ब्लॉक समितियों के 184 जोनों की चुनाव प्रक्रिया 14 दिसंबर को करवाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. प्रीति यादव ने बताया कि इन चुनावों के लिए कुल 8,88,610 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 4,67,774 पुरुष, 4,20,822 महिलाएं और 14 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। संबंधित रिटनिर्ंग अधिकारियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी एवं ए.डी.सी. (ग्रामीण विकास) दमनजीत सिंह मान ने जानकारी दी कि जिले की 988 ग्राम पंचायतें जिला परिषद के 23 जोनों और ब्लॉक समितियों के 184 जोनों में विभाजित हैं।
पटियाला ब्लॉक समिति में जिला परिषद के 3 और ब्लॉक समिति के 16 जोन हैं। यहां 83 ग्राम पंचायतें, 101 पोलिंग बूथ और कुल 77,797 मतदाता हैं, जिनमें 40,684 पुरुष और 37,113 महिला मतदाता शामिल हैं। पटियाला ग्रामीण ब्लॉक समिति में जिला परिषद के 2 ,और ब्लॉक समिति के 15 जोन हैं। इस क्षेत्र में 60 ग्राम पंचायतें, 98 बूथ और कुल 75,570 मतदाता हैं, जिनमें 39,303 पुरुष, 36,365 महिलाएं तथा 2 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। सनौर ब्लॉक समिति में 19 जोन, और जिला परिषद के 2 जोन हैं।
100 ग्राम पंचायतों वाले इस ब्लॉक में 132 बूथ तथा 96,301 मतदाता हैं, जिनमें 50,612 पुरुष, 45,687 महिलाएं और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। भुनरहेड़ी ब्लॉक समिति में 19 जोन तथा जिला परिषद के 2 जोन हैं। यहाँ 144 ग्राम पंचायतें, 132 बूथ और कुल 88,170 मतदाता हैं, जिनमें 46,364 पुरुष, 41,804 महिलाएं और 2 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। राजपुरा ब्लॉक में 15 जोन और जिला परिषद का 1 जोन है। यहां 61 ग्राम पंचायतें, 83 बूथ तथा 46,336 मतदाता हैं, जिनमें 24,681 पुरुष, 21,654 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। घनौर ब्लॉक समिति में जिला परिषद के 2 जोन और 16 ब्लॉक समिति जोन हैं।
यहाँ 85 ग्राम पंचायतें, 129 बूथ और 72,663 कुल मतदाता हैं, जिनमें 39,052 पुरुष तथा 33,611 महिला मतदाता शामिल हैं। यहाँ कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। शंभू कला ब्लॉक में जिला परिषद के 3 जोन तथा ब्लॉक समिति के 19 जोन हैं। इस ब्लॉक में 90 ग्राम पंचायतें, 139 बूथ और कुल 83,065 मतदाता हैं, जिनमें 44,818 पुरुष और 38,247 महिलाएँ शामिल हैं। यहां भी कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। समाना ब्लॉक में 15 जोन और जिला परिषद का 1 जोन है। यहां 76 ग्राम पंचायतें, 103 बूथ और कुल 68,528 मतदाता हैं, जिनमें 35,748 पुरुष और 32,780 महिलाएँ शामिल हैं।
इस ब्लॉक में भी कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। नाभा ब्लॉक समिति में जिला परिषद के 3 जोन और ब्लॉक समिति के 25 जोन हैं। यहाँ 141 ग्राम पंचायतें, 175 पोलिंग बूथ और कुल 1,26,611 मतदाता हैं। इनमें 66,537 पुरुष, 60,067 महिलाएँ तथा 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पातड़ां ब्लॉक समिति में जिला परिषद के 4 जोन एवं ब्लॉक समिति के 25 जोन हैं। यहाँ 148 ग्राम पंचायतें, 219 बूथ और कुल 1,53,569 मतदाता हैं, जिनमें 79,975 पुरुष और 73,594 महिलाएँ शामिल हैं। यहां कोई थर्ड जैंडर मतदाता नहीं है।
ये भी पढ़ें: Market में एंट्री करेगा नया स्मार्टफोन, 10,001mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स
मेष: दिन शुभ रहेगा...