Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली संशोधन बिल के खिलाफ रेलवे ट्रैक पर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

December 6, 2025

बिजली संशोधन बिल के खिलाफ रेलवे ट्रैक पर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

अमृतसर: बिजली संशोधन बिल के खिलाफ किसान मजदूर मोर्चा ने पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 2 घंटे ट्रेने लेट हुई और लोंगो को काफी मुशकिलों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन की तरफ से धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को भारी संख्या में तैनात कर दिया था। इसके अलावा दूसरे जिलो से भी पुलिस की टीमे बुलाई गई। करीब 18 जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना। जिसके चलते पुलिस ने सैकड़ो किसानो को गिरफ्तार किया। जिन्हे देर शाम छोड़ने की बाते भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद किसान ट्रेनें रोकने में सफल रहे।

सीनियर नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली-अमृतसर मेन रेलवे लाइन पर 30 मिनट जाम लगाने के बाद किसानों को गिरफ्तार किया गया। देवीदासपुरा, मेहरबानपुरा गेट, धारीवाल रेलवे स्टेशन, अमृतसर जम्मू कश्मीर रोड, परमानंद गेट, पठानकोट, तरनतारन में मल्ल मोहरी और गोहलवार, फिरोजपुर बस्ती टैंक वाली फिरोजपुर, कोहर सिंह वाला गुरु हर सहाय, मल्लन वाला, तलवंडी भाई, मक्खू, जालंधर में शाहकोट, कपूरथला में डडविंडी, मोगा में घाल कलां और डगरू, फाजिल्का में शेर मोहम्मद गेट पर दोपहर करीब 1 से 3 बजे तक जाम लगाया गया। लहरा मोहब्बत बठिंडा में एक घंटे जाम लगाने के बाद किसानों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आज लोगों ने दिखा दिया है कि वे इस बिल के कितने खिलाफ हैं, इसलिए भगवंत मान को तुरंत इस बिल के खिलाफ केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए और केंद्र सरकार को राजा के अधिकारों पर डाका डालने का अपना व्यवहार बंद करना चाहिए। उन्होंने लोगों से इस बिल के खिलाफ बड़े पैमाने पर संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर जसविंदर सिंह लोंगोवाल, मनजीत सिंह राय, दलबाग सिंह गिल, ओंकार सिंह भंगाला, बलदेव सिंह जीरा, सुखिवंदर सिंह सबरा, मलकीत सिंह गुलामीवाला, जंग सिंह भटेड़ी समेत हजारों किसान, मजदूर और महिलाएं अलग-अलग जगहों से शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें- Pakistan Vs Sri Lanka: सेमीफाइनल की जंग पर बादलों का साया, किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें