Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जशपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रेलर से भिड़ी, पांच की मौके पर मौत

December 7, 2025

जशपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रेलर से भिड़ी, पांच की मौके पर मौत

जशपुर। एनएच-43 पर पतराटोली मोड़ के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। चराईडांड़ क्षेत्र के पांच युवकों से भरी कार अचानक खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस दल और राहत टीम ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। प्राथमिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार को प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सभी एक ही गांव के रहने वाले थे और रात में किसी काम से लौट रहे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें