Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में सामने आया कोर्ट का ये बड़ा फैसला

December 7, 2025

Jalandhar में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में सामने आया कोर्ट का ये बड़ा फैसला

पंजाब डेस्क: जालंधर में 13 साल की बच्ची के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में आज कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। बता दें कि कोर्ट ने आरोपी हरमिंदर सिंह को 12 दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी को कपूरथला सेंट्रल जेल भेजा

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट के निर्देश के बाद बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस ने आरोपी हरमिंदर सिंह का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत के लिए कपूरथला सेंट्रल जेल ले गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।

ये भी पढ़ें: IPL टीम के मालिक पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- अपने दायरे में रहने की दी सलाह!

CM भगवंत मान ने किया ऐलान

इस घटना ने पूरे पंजाब में आक्रोश फैला दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है। हरमिंदर सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेशी के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने मामले को जल्द सुलझाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कदम तेज कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें