Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई बेटी ईशा देओल, बोलीं- मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा

December 8, 2025

पिता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई बेटी ईशा देओल, बोलीं- मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था, जिसके बाद फैंस, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है। अगर धर्मेंद्र आज होते तो वे 90 साल के हो जाते। इस मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल ने पिता को याद कर भावुक पोस्ट शेयर किया है।

ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया पर पिता के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे पापा… हमारा रिश्ता हमेशा से सबसे मजबूत रहा है। हर जन्म में, हर लोक में, हम हमेशा साथ रहेंगे। अभी मैंने आपको अपने दिल में बहुत संभालकर, बहुत प्यार के साथ सुरक्षित रख लिया है, ताकि जिंदगी के हर कदम पर आपकी मौजूदगी महसूस कर सकूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)

ईशा ने आगे लिखा- आपकी सीख, जीवन के अनुभव, आपका स्नेह, आपकी गरिमा और वह मजबूती जो आपने मुझे दी, इन सबकी कोई बराबरी नहीं है। मैं आपको बहुत याद करती हूं। आपके मजबूत पर नरम हाथ, आपकी आवाज, मेरा नाम लेकर बुलाने का अंदाज़… यह सब अब भी मेरे दिल में गूंजता है। आपका मंत्र, विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। मैं हमेशा याद रखूंगी। मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी और आपका प्यार हर उस व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करूंगी, जो आपको दिल से चाहता था। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, आपकी बिट्टू।

बता दें रविवार को ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले शूट हुआ। इस मौके पर सलमान खान भी धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी की आंखें नम थीं, लेकिन वहां उनके जीवन का सम्मान और उनकी महानता का एहसास हर जगह दिखाई दे रहा था। सलमान ने सनी देओल और बॉबी देओल की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने पूरे सम्मान के साथ सारी जिम्मेदारियां निभाईं। सलमान की बातें सुनकर शो में मौजूद सभी प्रतिभागी धर्मेंद्र के सम्मान में खड़े हो गए। बात करें ‘बिग बॉस 19’ की तो गौरव खन्ना इस सीजन के विनर बने हैं।

ये भी पढ़ें: दो बाइक सवारों पर चढ़ा गिट्टी से भरा ट्रक, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें