Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में हुआ जोरदार धमाका: कई लोग गंभीर रूप से झुलसे, मची अफरा-तफरी

December 8, 2025

Punjab में हुआ जोरदार धमाका: कई लोग गंभीर रूप से झुलसे, मची अफरा-तफरी

पंजाब डेस्क: नाभा ब्लॉक के गांव मेहस में आज अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि शमशेर भारत गैस एजेंसी के पास बने एक कमरे में अचानक जबरदस्त धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि कमरे में रखे सिलेंडरों में अचानक आग भड़कने से विस्फोट हुआ और देखते ही देखते पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर के टुकड़े दूर तक जा गिरे और आसपास के इलाकों तक धमाके की गूंज सुनाई दी।

मलबे के नीचे दबे चार मजदूर

विस्फोट के समय छत के नीचे चार मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दबकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।

बड़ा हादसा टला, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड

गैस एजेंसी के बड़े गोदाम में काफी संख्या में भरे सिलेंडर रखे हुए थे। स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों का कहना है कि यदि आग गोदाम तक पहुंच जाती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: Punjab Police ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

दो मजदूर पटियाला रेफर

घटना में घायल चार मजदूरों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है। बाकी दो का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। झुलसे मजदूरों के परिजनों ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

चश्मदीदों ने बताया कि विस्फोट की शुरुआत कमरे में रखे एक सिलेंडर में आग लगने से हुई, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग कैसे लगी। जांच के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें