Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में बड़ी वारदात: 5 हजार के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या, फिर शव को जलाने की कोशिश

December 11, 2025

Punjab में बड़ी वारदात: 5 हजार के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या, फिर शव को जलाने की कोशिश

पंजाब डेस्क: मोहाली के न्यू सनी एन्क्लेव, सेक्टर-123 में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 5000 रुपये के लिए एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही करीबी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराध को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को जलाने की योजना बनाई, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम साबित हुई।

खाली प्लॉट में थिनर डालकर जलाने की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी युवक शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां उसने शव पर थिनर डालकर आग लगाने की कोशिश की। उसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव जलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

मरने वाले युवक की पहचान सुनील कुमार उर्फ नेता के रूप में हुई है। वहीं, खरड़ थाना पुलिस ने आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से थिनर की बोतल समेत अन्य सबूत भी बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

खरड़ के SHO ने दी मामले की जानकारी

सदर थाना खरड़ के SHO शिवदीप बराड़ ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या का कारण केवल 5000 रुपये का विवाद सामने आया है।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर क्यों छोटी-छोटी बातों पर इंसान इंसानियत भुला देता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें