नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर चल रही तीन दिन की बहस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी टीम ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान पर लिखी दो बेहद महत्वपूर्ण और भरोसेमंद किताबें तक नहीं पढ़ी हैं।
जयराम रमेश ने जिन किताबों का जिक्र किया, वे है, ‘सॉन्ग ऑफ इंडिया: ए स्टडी ऑफ नेशनल एंथम’ – लेखक: रुद्रंगशु मुखर्जी और ‘वंदे मातरम: द बायोग्राफी ऑफ ए सॉन्ग’– लेखक: सब्यसाची भट्टाचार्य। कांग्रेस नेता ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ये दोनों किताबें भारत के नामी इतिहासकारों ने लिखी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं से उम्मीद करना कि वे ऐसी गंभीर किताबें पढ़ेंगे, शायद ज्यादा मांग लेना है, क्योंकि वे बार-बार अपने झूठ के कारण जनता के सामने पकड़े जाते रहे हैं।
The Lok Sabha and Rajya Sabha have debated Vande Mataram for three days. The national anthem also figured in some speeches.
It is clear that the PM and his entire brigade have NOT read the two definitive and authoritative books on the national song and the national anthem -… pic.twitter.com/vesV41hNq2
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 11, 2025
सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर हुई चर्चा में सभी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। कई नेताओं ने बंकिमचंद्र चटर्जी की इस रचना की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर बात की। चर्चा के दौरान बीजेपी और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि वंदे मातरम ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी हमें देश के सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है और यह स्वतंत्रता, बलिदान, शक्ति और समर्पण का प्रतीक रहा है।
दूसरी ओर, 9 दिसंबर को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के समय में वंदे मातरम बोलने वालों को जेल में डाला जाता था और कई अखबारों को बंद कर दिया गया था।आज भी संसद में वंदे मातरम पर चर्चा जारी रही, राज्यसभा में इस मुद्दे पर बहस चलती रही, जबकि लोकसभा में चुनावी सुधारों पर भी विचार हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...