
नई दिल्ली: एक स्टडी के अनुसार प्रीडायबिटिक मरीज जो अपने ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं और बीमारी को कंट्रोल कर लेते हैं, वे गंभीर दिल की बीमारियों की संभावना को लगभग 60 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी जर्नल में पब्लिश रिसर्च के अनुसार ब्लड ग्लूकोज को नॉर्मल लेवल पर लाने से, यानी प्रीडायबिटीज को प्रभावी ढंग से ठीक करने से, दिल की बीमारी से मौत या हार्ट फेलियर के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें: Holi 2026: भद्रा की छाया में होगा होलिका दहन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
जिन लोगों ने प्रीडायबिटीज से छुटकारा पा लिया था, उनमें कार्डियोवैस्कुलर मौत या हार्ट फेलियर के कारण हॉस्पिटल में भर्ती होने का खतरा 58 प्रतिशत कम था। यूके के किंग्स कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स ने कहा कि यह असर ग्लूकोज लेवल को नॉर्मल करने के दशकों बाद भी बना रहा, जो ब्लड ग्लूकोज को रेगुलेट करने पर एक स्थायी प्रभाव दिखाता है। हालिया रिसर्च से पता चला है कि सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव, जिसमें एक्सरसाइज, वजन कम करना और खाने-पीने में सुधार शामिल हैं, प्रीडायबिटीज वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर जोखिम को कम नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें: शशि थरूर को लेकर केरल की सियासत में हलचल, लेफ्ट की कोशिशों से कांग्रेस हाईकमान सतर्क
किंग्स कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल टय़ूबिंजन में डायबिटीज के रीडर, लीड लेखक डॉ. एंड्रियास बिर्केनफेल्ड ने कहा कि यह स्टडी मॉडर्न प्रिवेंटिव मैडिसिन की सबसे बड़ी मान्यताओं में से एक को चुनौती देती है। सालों से, प्रीडायबिटीज वाले लोगों से कहा जाता रहा है कि वजन कम करने, ज्यादा एक्सरसाइज करने और हैल्दी खाना खाने से वे हार्ट अटैक और जल्दी मौत से बचेंगे।