Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Holiday: पंजाब में कल छुट्टी की घोषणा, जानिए कर्मचारियों ने क्यों उठाई यह मांग

December 14, 2025

Punjab Holiday: पंजाब में कल छुट्टी की घोषणा, जानिए कर्मचारियों ने क्यों उठाई यह मांग

पंजाब डेस्क: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। आज यानी 14 दिसंबर को हो रहे इन चुनावों में बड़ी संख्या में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। इसी बीच कर्मचारियों के संगठन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) ने सोमवार, 15 दिसंबर को अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है।

देर रात तक चलेगी चुनाव ड्यूटी

DTF का कहना है कि मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चलेगी। इसके बाद मतदान सामग्री जमा कराने और अन्य औपचारिकताओं में काफी समय लग जाता है। ऐसे में कर्मचारियों और शिक्षकों को अपने घर पहुंचते-पहुंचते देर रात हो सकती है, जिससे अगले दिन कार्यालय या स्कूल आना उनके लिए मुश्किल होगा।

कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा

संगठन ने यह भी तर्क दिया है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लगातार कई घंटों तक काम करते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ जाती है। ऐसे में अगले दिन छुट्टी देना कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Zila Parishad-Block Samiti Election Live: पट्टी से लापता हुआ अकाली दल का पोलिंग एजेंट, मचा हड़कंप

अभी तक नहीं आई कोई आधिकारिक घोषणा

हालांकि, चुनाव आयोग या पंजाब सरकार की ओर से 15 दिसंबर को छुट्टी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। इसी वजह से DTF के साथ-साथ अन्य कर्मचारी संगठन भी सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें