Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Weather 20 Dec 2025: कश्मीर से बिहार तक सर्दी की मार, इस राज्य में बर्फ़बारी के आसार

December 20, 2025

Today’s Weather 20 Dec 2025: कश्मीर से बिहार तक सर्दी की मार, इस राज्य में बर्फ़बारी के आसार

Today’s Weather 20 Dec 2025: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कई राज्यों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिसका सीधा असर सड़क यातायात, ट्रेनों और उड़ानों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार और सोमवार को येलो अलर्ट रहेगा। इसका मतलब है कि सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है। अगले चार दिनों तक राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है।

ये भी पढ़ें- सोने और चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी! कीमतों में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश में भी कोहरे का कहर
उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 20 दिसंबर की सुबह घना से बेहद घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार में 21 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह प्रभाव 22 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में 24 और 25 दिसंबर को भी कोहरा परेशान कर सकता है।

Watch Video- अरे ये क्या हुआ दूल्हे ने की दुल्हन के घर चोरी,पोल खुली तो हर कोई रह गया दंग

तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की आशंका है। पूर्वी भारत में तापमान फिलहाल स्थिर रहने का अनुमान है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

शीतलहर का खतरा
तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं गंभीर शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब में 20 से 22 दिसंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें