खेल डेस्कः 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा की। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, ईशान किशन ने टीम इंडिया की स्क्वाड में जगह बनाई है। इसके साथ अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि T20 वर्ल्ड कप के डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर भारत T20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने का लक्ष्य रखेगा। यह ध्यान देने वाली बात है कि भारत विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बिना खेलेगा, क्योंकि इस अनुभवी तिकड़ी ने 2024 में टीम को खिताब जिताने के बाद खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। 3 अनुभवी स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत वर्ल्ड कप के आने वाले एडिशन में कैसा प्रदर्शन करता है।

7 फरवरी को होगा इंडिया का पहला मैच
T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें तो मेन इन ब्लू अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत USA के खिलाफ मैच से करेंगे। दोनों टीमें 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इसके बाद वे 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह
मेष: दिन शुभ रहेगा...