पंचकूला/चंडीगढ़: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंचकूला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अमित शाह ने भिवानी में दूध शीतकरण केंद्र सलेमपुर प्लांट, रेवाड़ी के हैफेड आटा मिल जाटूसाना और सहकारिता मंत्रलय द्वारा तैयार आईवाईसी के पोर्टल का पंचकूला से रिमोट द्वारा ई-लोकार्पण किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के 5 लाभार्थियों को रुपे-प्लैटिनम डेबिट कार्ड और हरियाणा में कृभको द्वारा बनाए गए 2 एम-पैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण-पत्र का वितरण किया। उन्होंने कृभको द्वारा तैयार आईवाईसी के समारोहों पर आधारित वर्ष पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...