
लुधियाना: बैंक लोन और कर्ज चुकाने के लिए फैक्टरी वर्कर ने अपराध का रास्ता चुना। वह बिहार से .32 बोर का पिस्टल ले आया और गन प्वाइंट पर मजदूरों से ही लूट की वारदातें करने लगा। अब थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने उसे काबू किया। आरोपी का नाम साहिब उर्फ साहिल है, वह सुभाष नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी पिस्टल व मैगजीन बरामद की है। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी है। ए.डी.सी.पी.-1 समीर वर्मा ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना पर काबू किया गया।
सूचना मिली थी कि आरोपी नूरवाला रोड, काकोवाल रोड, कैलाश नगर, बस्ती जोधेवाल, गेहलेवाल और मेहरबान में इलाके में आरोपी गन प्वाइंट पर राहगीरों व मजदूरों को लूटता है। इस पर थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी गुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत ट्रैप लगाया और आरोपी को काबू किया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि उस पर बैंकों का और दूसरे लोगों का काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए ही वह वारदातें करने लगा। वह 30 हजार रुपए में बिहार से देसी पिस्टल ले आया। इसके बाद वह रात के समय राहगीरों व मजदूरों से लूटपाट करता था। अब तक वह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ दौरान आरोपी से और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...