Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: हमीरपुर में 23 वर्षीय बहू की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर FIR, मायका पक्ष ने मचाया हंगामा

December 27, 2025

Himachal News: हमीरपुर में 23 वर्षीय बहू की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर FIR, मायका पक्ष ने मचाया हंगामा

हिमाचल प्रदेश डेस्कः राज्य के जिला हमीरपुर के थाना भोरंज अंतर्गत चंबोह निवासी 23 वर्षीय शिवानी (रीतू) पत्नी वीरेंद्र की संदिग्ध मौत हो गई। एक साल पहले हुई शादीशुदा शिवानी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे भोरंज अस्पताल ले जाया, जहां से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई।

मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर तंग करने का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार के अनुसार, पढ़ाई-घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष ने मानसिक यातना दी और पति ने फोन पर धमकियां दीं, जिससे शिवानी तनाव में थी।

पति, सास-ससुर व देवर पर FIR दर्ज

थाना भोरंज पुलिस ने पति वीरेंद्र, सास, ससुर और देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। शाम करीब 6 बजे मायका पक्ष शवगृह के पास इकट्ठा हो गया। उन्होंने नारेबाजी की, शिमला-मटौर एनएच-103 जाम कर दिया और शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आधे घंटे में जाम खुलवाया, लेकिन मायका पक्ष अब भी शवगृह के बाहर धरने पर है। एसपी बलवीर सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें