सोनीपत: सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (टढ) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे और सड़क किनारे खड़े ट्रोले की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। इस हादसे में गुरुग्राम के नानू कलां गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी मोहित उर्फ निकी, नितेश, आकाश, सागर और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को तुरंत खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खरखौदा पुलिस के एसआई नवनीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (इठर) की धारा 281, 106 और 125अ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...