पंजाब डेस्क : गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बाबरी नाका के पास स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उनको गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति, मनप्रीत सिंह, गांव जीवनवाल के पूर्व सरपंच और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
पुलिस मौके पर पहुँची
घटना की सूचना मिलने पर DSP सिटी मोहन सिंह और SHO सदर अमनदीप सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने घायल मनप्रीत सिंह को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: Punjab Police की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 Kg के करीब हेरोइन जब्त
गोलियों की घटना की जांच जारी
DSP मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट के अंदर गोली चली है। मौके पर जाकर देखा गया कि मनप्रीत सिंह के कंधे में गोली लगी थी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली उन्होंने स्वयं पर चलाई या यह किसी अन्य कारण से लगी। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारी है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...