Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय कोहली बोले, ‘भाबीजी’ 2.0 का मकसद दर्शकों को कहानी से जोड़ना था

January 14, 2026

संजय कोहली बोले, ‘भाबीजी’ 2.0 का मकसद दर्शकों को कहानी से जोड़ना था

मुंबई से निकलकर देशभर के दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाला लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाभीबी घर पर हैं’ अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। टेलीविजन पर वर्षों तक हंसी का पर्याय बना यह शो अब सिनेमा और नए फॉर्मेट के जरिए खुद को दोबारा गढ़ रहा है।

इसी नए प्रयोग को लेकर निर्माता संजय कोहली ने आईएएनएस से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस नए कॉन्सेप्ट, कहानी, किरदारों और दर्शकों की बदलती पसंद पर खुलकर बात की।

ये भी पढ़ें: फिर दोहराया जाएगा इतिहास, 150 साल बाद महारानी होगी स्पेन की अगली शासक

आईएएनएस से बातचीत में संजय कोहली ने कहा, ”यह बदलाव किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं है, बल्कि पूरी क्रिएटिव टीम की सामूहिक सोच का नतीजा है। शशांक और रघुवीर जैसे रचनात्मक सहयोगियों के साथ मिलकर यह नया स्वरूप तैयार किया गया है।

शो का पहला फॉर्मेट पूरी तरह हंसी और पंचलाइन पर आधारित था। उसमें मजेदार पंच, किरदारों की नोकझोंक और हल्की-फुल्की कॉमिक सीन्स के जरिए दर्शकों को हंसाया जाता था।” उन्होंने कहा, ”अब नए फॉर्मेट में केवल कॉमेडी तक सीमित न रहकर एक मजबूत कहानी जोड़ी गई है।

इस बार दर्शकों को हॉरर कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। कहानी एक अलग गांव में जाती है, जहां रहस्यमयी माहौल है। यहां सस्पेंस भी है, डर का हल्का एहसास भी और साथ ही वही पुरानी कॉमेडी भी।

” संजय कोहली ने कहा, ”इस बार कहानी का मुख्य सवाल यही है कि असली ‘भाभीबी’ कौन है, वह सबको परेशान क्यों कर रही है। यही सवाल धीरे-धीरे कहानी को आगे बढ़ाते हैं और दर्शकों को जोड़े रखते हैं।

” आज के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस नए रूप को लाने के फैसले पर संजय कोहली ने कहा, ”यह चुनौती मुझे एंड टीवी की टीम की ओर से मिली थी। शो ने लंबे समय तक सफलता देखी, लेकिन समय के साथ भारतीय टेलीविजन दर्शकों की पसंद में बदलाव आने लगा।

ऐसे में चैनल चाहता था कि कुछ नया किया जाए, ताकि टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को जोड़ा जा सके।” उन्होंने कहा, ”इसी सोच के तहत कॉमेडी के साथ मजबूत कहानी को जोड़ा गया, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से भी कहानी से जुड़ सकें।

इस प्रयोग का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि दर्शकों की रुचि बनी रही और वे कहानी से जुड़े रहे।” ‘पॉइंट जीरो’ फॉर्मेट के मतलब को समझाते हुए उन्होंने बताया, ”शुरुआत में अंगूरी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था, बाद में शुभांगी अत्रे इस भूमिका में आईं।

समय के साथ कलाकार बदले, लेकिन शो का मूल विचार वही रहा। यह कहानी उस मासूम आकर्षण पर आधारित है, जिसमें एक पति पड़ोसन की तारीफ करता है और दूसरा अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को पसंद करता है। यह आकर्षण कभी अश्लील नहीं होता और न ही किसी सीमा को पार करता है।

यही साफ-सुथरी कॉमेडी इस शो की पहचान रही है, जिसे नए फॉर्मेट में भी बनाए रखा गया है।” नए किरदारों को लेकर संजय कोहली ने बताया, ”कुछ नए चेहरे जरूर नजर आएंगे, लेकिन मुख्य कलाकार वही रहेंगे, जिन्हें दर्शक सालों से पसंद करते आए हैं।

ये भी पढ़ें: महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर, थोक महंगाई दर बढ़कर 0.83 % पहुंची; खाने की चीजों के नहीं बढ़े दाम

सक्सेना अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे, लेकिन उनका स्वभाव और अंदाज वही रहेगा। कुछ नए पात्र कहानी के साथ धीरे-धीरे सामने आएंगे और हॉरर का हल्का रंग इसमें और रोचकता जोड़ेगा।

” ‘भाभीबी घर पर हैं 2.0’ शो सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे एंड टीवी चैनल पर प्रसारित होता है। साथ ही, इसे हिंदी जी5 या जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें