Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर के DC ऑफिस में बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

January 16, 2026

गुरदासपुर के DC ऑफिस में बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर के जिला प्रशासन कार्यालय (DC ऑफिस) को पाकिस्तान के आतंकी संगठन ISKP ने ईमेल के माध्यम से बम धमकी दी है। इस खबर के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए DC कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी है।

पाकिस्तानी संगठन ISKP की भूमिका का संदेह

शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से भेजे गए थे। गुरदासपुर में मिले ईमेल के बारे में SP गुरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 8:30 बजे DC ऑफिस के ईमेल पर तीन बम रखने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। साइबर टीम भी ईमेल की उत्पत्ति और स्रोत की जांच कर रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

पिछले कुछ दिनों से पंजाब में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पहले फिरोजपुर, मोगा, मानसा और रोपड़ की कोर्टों को धमकी मिली, इसके बाद खरड़ SDM ऑफिस, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब की कोर्ट तथा अमृतसर और मोगा के स्कूलों को धमकियां मिलीं।

गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा सतर्कता

गणतंत्र दिवस के करीब, इन धमकियों ने आम जनता में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस लगातार जांच कर रही है और नागरिकों से संयम बनाए रखने तथा घबराने से बचने की अपील की है।

पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी रखा है और सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Election Commission का बड़ा ऐलान: पंजाब को मिला नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें