नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को आशिक के साथ होटल में रंगरेलियां मानते हुए पकड़ा। पति ने पीछा किया दोनों बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। पति पुलिस को लेकर होटल में पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुलते ही हंगामा मच गया। पुलिस को देखते ही प्रेमी बेड के नीचे छिप गया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने पति, पत्नी और प्रेमी को थाने ले जाकर मामला सुलझाया।
ये भी पढ़ें: खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जालंधर दौरा रद्द
तीन साल पहले हुई थी शादी
सिमराहा गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले भेल निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा। फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। राजीनामे के बाद दोनों पति पत्नी सीपरी बाजार में रहने लगे लेकिन वहां भी झगड़ा होने लगा, जिस कारण करीब डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रहने लगा।
कई बार मना करने पर भी नहीं मानी पत्नी
पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी करती है और उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने कई बार पत्नी को मना किया लेकिन उसने एक नहीं सुनी। 11 जनवरी को पति को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ घूम रही है, जब उसने का पीछा किया तो दोनों बस स्टैंड के पास एक होटल में चले गए। पति पुलिस के साथ होटल में पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुलवाने पर पुलिस ने प्रेमी को बुलाया तो महिला ने कहा कि वह नहीं है। कमरे की तलाशी ली तो वह बेड के नीचे छिपा मिला। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 11 जनवरी का है। महिला का पति से विवाद चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Kia Carens Clavis का नया HTE (EX) वेरिएंट हुआ लॉन्च, 12.54 लाख में मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स
मेष: दिन शुभ रहेगा...