Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबरः अपर्णा से तलाक लेंगे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक

January 19, 2026

राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबरः अपर्णा से तलाक लेंगे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस समय एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई गंभीर बातें लिखीं, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

 

पोस्ट में क्या लिखा प्रतीक यादव ने
इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा कि वह अपनी पत्नी से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की वजह से परिवार के रिश्तों में दरार आई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी सिर्फ मशहूर और ताकतवर बनना चाहती है। प्रतीक यादव ने आगे लिखा कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि वह केवल अपने बारे में ही सोचती है। पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने इतनी बुरी महिला कभी नहीं देखी और दुर्भाग्य से उनकी शादी उसी से हो गई।

post prateek yadav

मानसिक स्वास्थ्य का भी किया जिक्र
इस सोशल मीडिया पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि वह इस समय मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं और उन्हें किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है।

 

परिवार की ओर से नहीं आई पुष्टि
इस पूरे मामले पर अभी तक न तो प्रतीक यादव और न ही अपर्णा यादव के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। परिवार का कहना है कि अपर्णा यादव इस समय बाहर हैं और संभव है कि यह सोशल मीडिया अकाउंट किसी ने हैक कर लिया हो।

 

सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल
परिवार की ओर से हैकिंग की आशंका जताए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि यह पोस्ट वास्तव में प्रतीक यादव ने ही की है या फिर किसी शरारती तत्व की करतूत है।

 

राजनीतिक और निजी मामला बना चर्चा का विषय
यह मामला न सिर्फ निजी जिंदगी से जुड़ा है, बल्कि राजनीति से भी जुड़ाव होने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस पूरे मामले पर आगे क्या आधिकारिक बयान सामने आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें