Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Update: अब ठंड कहेगी अलविदा! दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट

January 22, 2026

Today Weather Update: अब ठंड कहेगी अलविदा! दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट

Weather Report Today 22 Jan 2026: देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश या भारी हिमपात भी संभव है।

इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

दिल्ली-यूपी और राजस्थान में कब बरसेंगे बादल?

राजधानी दिल्ली में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 और 24 जनवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम में बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की आशंका बनी रहेगी। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी 23 जनवरी को हल्की बारिश के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश, ओले और तेज़ हवाओं का अलर्ट

कहां बढ़ेगा और कहां गिरेगा तापमान?

मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते इस क्षेत्र में अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद के दो दिनों में तापमान में इतनी ही गिरावट आने की संभावना है, और फिर दोबारा तापमान बढ़ सकता है।

सेंट्रल इंडिया में ठंड का हाल

मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि इसके बाद के दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आगे चलकर इसमें फिर से 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है, जबकि उसके बाद मौसम लगभग स्थिर रहने की संभावना है।

गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?

गुजरात में फिलहाल अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और फिर आगे चलकर इसमें 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है।

ऐसे में देंखा जाए तो देश के अधिकतर हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जहां ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और कहीं-कहीं बारिश व तेज हवाएं लोगों को सतर्क रहने का संकेत देंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें