नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तमिलनाडु के लोग अब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की सरकार से परेशान हो चुके हैं और राज्य में एक मजबूत व एकजुट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) चाहते हैं। उन्होंने DMK पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बिलावर में पाकिस्तानी जैश आतंकी ढेर
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने तमिलनाडु दौरे की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि लोग सुशासन चाहते हैं, न कि DMK की भ्रष्ट और परिवारवाद वाली राजनीति। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अब बदलाव का समय आ गया है और BJP–NDA सरकार बनना तय है।रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि DMK सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि DMK ने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और जनता का भरोसा तोड़ा है।
PM मोदी ने कहा कि लोग अब DMK सरकार को “CMC सरकार” कहने लगे हैं। CMC का मतलब उन्होंने भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध बताया। उनके अनुसार, तमिलनाडु की जनता ने DMK को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है और राज्य में BJP–NDA की “डबल इंजन सरकार” आएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा राज्य सरकार में लोकतांत्रिक मूल्यों और जवाबदेही की कमी है।
यह भी पढ़ें: रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 61 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने PM मोदी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने BJP के “डबल इंजन सरकार” के नारे पर तंज कसते हुए इसे “डब्बा इंजन” बताया। स्टालिन ने X पर लिखा कि PM जिस डबल इंजन की बात कर रहे हैं, वह तमिलनाडु में नहीं चलेगा। उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में BJP की डबल इंजन सरकार नहीं है, वही राज्य विकास में आगे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...