Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के आईजी, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को राष्ट्रपति पदक, अन्य पुलिस कर्मियों को भी मिला सम्मान

January 25, 2026

चंडीगढ़ के आईजी, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को राष्ट्रपति पदक, अन्य पुलिस कर्मियों को भी मिला सम्मान

President’s Medal: देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को इस गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी सूची के अनुसार, सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी दी गई है, उनमें पुष्पेंद्र कुमार, आईजीपी, यूटी चंडीगढ़ का नाम प्रमुख है। उन्हें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक दक्षता और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- श्रीनगर में भारी बर्फबारी, जम्मू हाईवे पर खुले रास्ते, एयरपोर्ट से हटाई जा रही बर्फ

कर्तव्य के प्रति निष्ठा रखने वालों का सम्मान
इसके अलावा, चंडीगढ़ के मलोया थाने में तैनात इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

हेड कांस्टेबल को राष्ट्रपति पदक
हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल को भी राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जाएगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर रहते हुए ईमानदारी और साहस के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी और कर्मी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं दी हैं, इनको भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा से पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है और यह संदेश गया है कि समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दी जाती है।

ये भी पढ़ें- पद्म पुरस्कार 2026 का हुआ ऐलान, जानें किस-किसको मिला सम्मान

पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान न केवल सम्मानित होने वाले अधिकारियों के लिए, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
इसके साथ ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इन सम्मानित कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। यह सम्मान देश की आंतरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार-निरोध, आर्थिक अपराधों की जांच और प्रशासनिक दक्षता में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें