Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कॉटलैंड ने T-20 World Cup में खेलने का न्यौता किया स्वीकार

January 25, 2026

स्कॉटलैंड ने T-20 World Cup में खेलने का न्यौता किया स्वीकार

एडिनबर्ग : क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा कि इंटरनैशनल क्रिकेट काऊंसिल ने उसकी पुरुष टीम को आने वाले टी-20 वल्र्ड कप में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है, जो भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा और यह न्यौता स्वीकार कर लिया गया है। आईसीसी ने पुष्टि की कि बंगलादेश के टूर्नामैंट से हटने के बाद स्कॉटलैंड ग्रुप सी में बंगलादेश की जगह लेगा। ट्रूडी लिंडब्लेड, क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा, आज सुबह मुझे आईसीसी से एक पत्र मिला जिसमें पूछा गया था कि क्या हमारी पुरुष टीम पुरुष टी-20 विश्व कप में खेलेगी और हमने इसे स्वीकार कर लिया है। हम इस न्यौते के लिए आईसीसी के आभारी हैं। यह स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के लिए लाखों समर्थकों के सामने ग्लोबल मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का एक रोमांचक अवसर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें