Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Woodward’s लेकर आया शिशुओं के पेट दर्द और गैस के लिए आसान रोल-ऑन उपाय

January 27, 2026

Woodward’s लेकर आया शिशुओं के पेट दर्द और गैस के लिए आसान रोल-ऑन उपाय

नई दिल्ली: लगभग 175 वर्षों से भारतीय घरों में भरोसेमंद साथी बने वुडवर्डस ने शिशु देखभाल के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू किया है। वर्ष 1851 से शिशुओं की नाजुक पेट संबंधी समस्याओं जैसे पेट दर्द, गैस और अपच में राहत देने वाला यह प्रतिष्ठित ब्रांड अब अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते वुडवर्डस टमी रोल-ऑन लेकर आया है। यह वुडवर्डस के इतिहास में पहली बार है जब ब्रांड ने ग्राइप वॉटर से आगे बढ़कर एक नया उत्पाद लॉन्च किया है। वुडवर्डस टमी रोल-ऑन पारंपरिक घरेलू नुस्खे—शिशु के पेट पर गुनगुनी हींग लगाने—से प्रेरित है।

इसमें हींग, सौंफ और डिल ऑयल जैसे आयुर्वेदिक तत्वों को एक आधुनिक, उपयोग में आसान रोल-ऑन फॉर्मेट में शामिल किया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए न गर्म करने की जरूरत है, न मिलाने की और न ही किसी तैयारी की—बस हल्के हाथ से पेट पर गोलाकार लगाएं। आज की तेज रफ्तार पैरेंटिंग लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया यह रोल-ऑन खासतौर पर रात के समय या यात्र के दौरान बेहद उपयोगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें