Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी अभी पूरी तरह विदा लेने के मूड में नहीं है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को फिर से सर्द बना दिया है। इसका असर यह हुआ कि तापमान में औसतन करीब 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Pradosh Vrat 2026: जनवरी का अंतिम प्रदोष व्रत, ऐसे करें शिव-पार्वती की आराधना
3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार 30 जनवरी तक घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही आज राज्य के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
हालिया बारिश और ओलावृष्टि के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री नीचे चला गया है। बठिंडा में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि लुधियाना में रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री तक गिर गया।
Video : ਮੀਂਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੇਖੋ ਮੌਸਮ ਹੋਇਆ ਸੁਹਾਵਣਾ, ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਲੋਕੀ
पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना
चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र का कहना है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 2 फरवरी को भी राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट संभव है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...