Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Firing In Mohali: कोर्ट पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेवारी

January 28, 2026

Firing In Mohali: कोर्ट पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेवारी

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के पास मोहाली में बुधवार को दिनदहाड़े SSP कार्यालय के बाहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कोर्ट पेशी के लिए आए गुरविंदर सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, जमानत पर चल रहे गुरविंदर सिंह पर अफीम बरामदगी का मामला दर्ज था। इसी केस में उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए मोहाली लाया गया था। इसी दौरान SSP कार्यालय के बाहर हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी देखें :-

सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी का दावा

सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। उनके पोस्ट के अनुसार, गुरविंदर सिंह उनके भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का आरोपी था, इसलिए यह कदम उठाया गया। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

डीआईजी का बयान

रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। डीआईजी ने कहा कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढे़ं :- J&K: कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा किया बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें